
कटघोरा ज्वेलर्स लूट…2 लुटेरों की तस्वीरें जारी…..सुराग देने वाले को ₹10 हजार का इनाम……
कोरबा -कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी मुख्य मार्ग स्थित राज ज्वेलर्स में कट्टे की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों की तलाश तेज हो गई है।

घटना के सीसीटीवी फुटेज में तीनों आरोपी कैद हुए हैं, जिनमें से दो के चेहरे स्पष्ट दिखाई देने पर पुलिस ने उनकी तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं।
पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की है और उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। आरोपियों के संबंध में पुख्ता जानकारी देने वाले व्यक्ति को ₹10,000 का नगद इनाम देने की घोषणा की गई है।



