
रफ्तार का कहर…..ट्रक ने पीछे से यात्री बस को मारी टक्कर….दो साल की बच्ची सहित पांच यात्रियों की दर्दनाक मौत…..दर्जन भर से अधिक लोग घायल…..बिलासपुर रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की घटना…..
बिलासपुर–रायपुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में शुक्रवार को सिमगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यह हादसा दामाखेड़ा–दरचूरा के पास बिलासपुर से रायपुर की ओर जा रही यात्री RBS बस को पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सड़क में खड़ी बस नीचे खेत में चली गई।हादसे में दो साल की बच्ची सहित पांच यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।जिनको इलाज के लिए रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही सिमगा थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया। घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।जहां सभी को इलाज के लिए रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस द्वारा राहत और बचाव कार्य किया गया।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस हादसे में घायल और मृतकों के नाम वाली सूची जारी की गई है।




