
बड़ा हादसा….नाले में पलटी कार….युवाओं के साहस ने बचाई चालक की जान…..
बड़ा हादसा.....नाले में पलटी कार युवाओं के साहस ने बचाई चालक की जान....
बिलासपुर / दरअसल यह पूरा मामला बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौकी अंतर्गत मोपका चौक का है जहाँ शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। निगम के विवादित कॉम्प्लेक्स के सामने तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने खतरनाक नाले में जा पलटी। हादसा इतना गंभीर था कि कार के चारों पहिए ऊपर हो गए और चालक वाहन के अंदर ही फंस गया।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच स्थानीय युवाओं सीतेश दर्वे, रवि यादव और अन्य साथियों ने साहस दिखाते हुए कार का शीशा तोड़ा और अंदर फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क किनारे बने इस खतरनाक नाले के पास न तो कोई चेतावनी संकेतक है और न ही सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था। बताया जा रहा है कि इस स्थान पर पहले भी 3 से 4 हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है।
लोगों ने नगर निगम और प्रशासन से जल्द सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।



