खंभे से टकराई स्कूटी… युवक की मौत तालापारा निवासी जैद खान की हुई पहचान…

खंभे से टकराई स्कूटी, युवक की मौत तालापारा निवासी जैद खान की हुई पहचान।

बिलासपुर। शहर के तारबहार थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हादसा अग्रसेन चौक से पुराने बस स्टैंड मार्ग पर हेवनस पार्क के सामने हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार तालापारा निवासी जैद खान (29 वर्ष) देर रात स्कूटी से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि हादसे के समय युवक नशे की हालत में था, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
तारबहार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हादसे के वक्त स्कूटी की रफ्तार कितनी थी और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।

Related Articles

Back to top button