पचपेड़ी में सनसनी: कमरे में खून से लथपथ मिली लाश…गला रेतने के निशान… हत्या या आत्महत्या?
पचपेड़ी में सनसनी: कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान… हत्या या आत्महत्या?

बिलासपुर। जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोंधरा में मंगलवार शाम एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान चंदन नट (45 वर्ष) के रूप में की गई है।
क्या है पूरा मामला…
जानकारी के अनुसार, चंदन नट मंगलवार शाम भिक्षा मांगकर अपने घर लौटे थे। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपने बड़े भाई के साथ कुछ समय तक बातचीत की। इसके बाद वे घर के भीतर स्थित एक कमरे में चले गए।

कुछ देर बाद घर की बहू जब पूजा के लिए कमरे में पहुंची, तो वहां का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। कमरे में चंदन नट खून से लथपथ पड़े थे। मौके पर ही उनकी मौत हो चुकी थी।
मौत पर उठ रहे सवाल…
मृतक के गले पर धारदार हथियार से गहरे कट के निशान पाए गए हैं
घटना के समय घर में अन्य सदस्य भी मौजूद थे
दरवाजा अंदर से बंद था या खुला, इस पर भी स्थिति स्पष्ट नहीं
हत्या या आत्महत्या—दोनों ही संभावनाओं पर संशय बना हुआ है
पुलिस जांच जारी….
घटना की सूचना मिलते ही पचपेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित रखवाया।
पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच कराई जाएग। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं , परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।



