शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का बड़ा बयान… सियासत गरमाने के आसार…
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का बड़ा बयान..... सियासत गरमाने के आसार....

बिलासपुर। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का एक बड़ा और तीखा बयान सामने आया है, जिसने राजनीतिक और धार्मिक दोनों हलकों में हलचल मचा दी है।
क्या बोले शंकराचार्य…
शंकराचार्य ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टियां उनकी आवाज को दबाने के लिए हिस्ट्रीशीटरों का सहारा ले रही हैं। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा जैसे मुद्दे उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें इस दिशा में गंभीर नहीं दिख रही हैं।
सनातन पर बड़ा बयान….
उन्होंने कहा— “सनातन धर्म को खतरा बाहर से नहीं, बल्कि अंदर ही घुल-मिल रहे ‘कालनेमियों’ से है।” शंकराचार्य का यह बयान धार्मिक और सामाजिक स्तर पर बड़ी बहस को जन्म दे सकता है।
यूपी सरकार पर निशाना….
योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा— सरकार की नीयत केवल वोट लेने की है , हिंदुओं के हित में ठोस काम नहीं हो रहा। 40 दिन का समय देने के बावजूद सरकार अपनी बात साबित नहीं कर पाई ,उन्होंने यहां तक कह दिया कि इससे स्पष्ट होता है कि मुख्यमंत्री “असली हिंदू नहीं” हैं।
कानून पर भी उठाए सवाल….
शंकराचार्य ने कथित “सवर्ण यूजीसी कानून” को लेकर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे— हिंदुओं को बांटने वाला राष्ट्रद्रोह के समान बताते हुए कहा कि इसे किसी भी हालत में लागू नहीं किया जाना चाहिए।
सियासी पारा चढ़ा…
इस बयान के बाद प्रदेश और देश की राजनीति में हलचल तेज होने के आसार हैं। आने वाले दिनों में इस पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं और बयानबाजी और तेज हो सकती है। फिलहाल, यह बयान धार्मिक और राजनीतिक दोनों दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।



