रतनपुर हत्याकांड पर उबाल…. सख्त कार्रवाई और SIT जांच की मांग तेज…..

बिलासपुर / जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पेंडरा में हुए जघन्य हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मासूम बच्चों और एक वृद्ध महिला पर हुए बर्बर हमले के बाद अब लोगों का गुस्सा सड़कों पर नजर आ रहा है। सामाजिक संगठनों और पीड़ित परिवार ने न्याय की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

.विरोध तेज, प्रशासन पर उठे सवाल….
घटना के विरोध में रजा यूनिटी फाउंडेशन ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संगठन का कहना है कि 1 अप्रैल 2026 को हुई इस घटना में एक वृद्ध महिला की निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि कई बच्चे और महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना से पहले रतनपुर थाने को सूचना दी गई थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं होने से यह भयावह वारदात हो गई। अब लोगों के बीच यह सवाल गूंज रहा है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या कार्रवाई हुई?
घायलों की हालत गंभीर, इलाज को लेकर चिंता….
घटना में घायल हुए कई मासूम बच्चे और महिलाएं अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है, जिससे बेहतर इलाज कराना उनके लिए मुश्किल हो रहा है। ऐसे में प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से मदद की अपील की जा रही है।
प्रमुख मांगें….
रजा यूनिटी फाउंडेशन और स्थानीय लोगों ने प्रशासन के सामने कई अहम मांगें रखी हैं:
सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी
हत्या सहित गंभीर धाराओं में सख्त कार्रवाई
निष्पक्ष जांच के लिए SIT (विशेष जांच दल) का गठन
पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा और सुरक्षा
घायलों के लिए बेहतर और मुफ्त इलाज की व्यवस्था
आंदोलन की चेतावनी…
संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। लोगों में भारी आक्रोश है और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
अब प्रशासन की परीक्षा…
फिलहाल पूरे मामले में प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। यह देखना अहम होगा कि पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिलता है और दोषियों पर कितनी सख्ती से कार्रवाई होती है। यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि समाज में सुरक्षा की भावना को भी है ।

Related Articles

Back to top button