असम में एनडीए का जोरदार चुनाव प्रचार……… केंद्रीय मंत्री तोखन साहू की ताबड़तोड़ सभाएं……

असम/ विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। एनडीए के पक्ष में माहौल बनाने के लिए केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू सिदली-चिरांग क्षेत्र में लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। उनके सघन दौरे और जनसंपर्क अभियान ने चुनावी मुकाबले को गर्मा दिया है।

जमीनी स्तर पर सक्रिय मंत्री…..
सिदली-चिरांग विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी पनिराम ब्रह्मा के समर्थन में तोखन साहू दिन-रात प्रचार में जुटे हुए हैं। वे कोसु गांव, फकरीगुड़ी, बेलटुली और ककरा जैसे दूरस्थ इलाकों में पहुंचकर सीधे ग्रामीणों से संवाद कर रहे हैं। स्थानीय भाषा और संस्कृति से जुड़ाव के कारण उनके दौरे का असर कार्यकर्ताओं और मतदाताओं पर साफ दिखाई दे रहा है।

“डबल इंजन सरकार ने बदली तस्वीर”
जनसभाओं और चौपालों के दौरान साहू ने कहा कि असम में एनडीए की डबल इंजन सरकार ने शांति, सुरक्षा और विकास को नई दिशा दी है।
उन्होंने कहा—
“ग्रामीण क्षेत्रों से मिल रहा अपार समर्थन इस बात का संकेत है कि जनता ने विकास को चुना है और विरोधी ताकतों को नकार दिया है।”
सुबह से रात तक अभियान……
तोखन साहू का चुनावी अभियान सुबह तड़के से शुरू होकर देर रात तक जारी रहता है। वे बड़ी जनसभाओं के साथ-साथ पदयात्रा और चौपाल के माध्यम से आम लोगों की समस्याएं भी सुन रहे हैं।
BTR क्षेत्र में बढ़ी पकड़….
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद (BTR) से जुड़े इलाकों में साहू की सक्रियता एनडीए की स्थिति को और मजबूत कर रही है। लगातार जनसंपर्क से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलती दिखाई दे रही है।




