तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई….. 2 आदतन बदमाश चाकू समेत गिरफ्तार……


बिलासपुर / शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के तहत तोरवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आदतन बदमाशों को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तलवारनुमा चाकू और एक स्कूटी भी जब्त की है।

क्या है मामला…..
थाना तोरवा क्षेत्र में पुलिस को संदेह के आधार पर चेकिंग के दौरान दो युवक संदिग्ध हालत में घूमते मिले। तलाशी लेने पर उनके पास से बेल्ट में छिपाकर रखे गए दो धारदार चाकू बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपी…
हर्ष कुकरेजा (20 वर्ष) – साई भूमि कॉलोनी, गुरुनानक चौक, तोरवा
राकेश ध्रुव (33 वर्ष) – वालिया गली, तोरवा


जब्त सामग्री….
02 नग धारदार तलवारनुमा चाकू
01 एक्टिवा स्कूटी (CG 10 AZ 7497)

पुलिस की कार्रवाई…..
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जरूरत पड़ने पर मारपीट के लिए चाकू रखते थे।
दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

 

Related Articles

Back to top button