सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई….. जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार…. लाखों का सामान जब्त…..

बिलासपुर / शहर में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के तहत सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगदी, मोबाइल और लग्जरी वाहनों समेत लाखों रुपए की संपत्ति जब्त की है।
क्या है पूरा मामला…
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी, जहां मौके पर 9 लोग जुआ खेलते हुए पकड़े गए।
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में नगदी और अन्य सामान जब्त किया।
गिरफ्तार आरोपी…
चंद्र प्रकाश पाण्डेय (43 वर्ष) – सरकंडा
सागर मंगेशकर (30 वर्ष) – मंगला
नितेश चंद शर्मा (45 वर्ष) – आसमा सिटी
दुर्गेश सारथी (32 वर्ष) – जरहाभाठा
अखिलेश त्रिवेदी (52 वर्ष) – नेहरू नगर
अमन धर (28 वर्ष) – डबरीपारा
आशीष खूंटे (27 वर्ष) – कस्तूरबा नगर
रोशन सोनी (31 वर्ष) – उसलापुर
सृजन शर्मा (27 वर्ष) – सिटी मॉल क्षेत्र

जब्त सामग्री…
₹84,400 नगद
13 मोबाइल फोन
4 चार पहिया वाहन
कुल कीमत: ₹45,84,400

जब्त वाहन…
Creta (CG10BZ9995)
Glanza (CG10CD5550)
BMW X1 (DD018888)
Thar (CG10AZ0015)

पुलिस की कार्रवाई….
सिविल लाइन पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को शहर में अवैध जुआ गतिविधियों पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button