अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…… 42 बोतल के साथ आरोपी गिरफ्तार……
बिलासपुर/ जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए तारबाहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 42 नग देशी प्लेन शराब जब्त की गई है।
क्या है पूरा मामला…..
तारबाहर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति व्यापार विहार क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए ले जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने होटल आनंदा इम्पेरियल के सामने घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।
जांच के दौरान उसके पास से एक थैले में रखी 42 बोतल (प्रत्येक 180 एमएल) देशी प्लेन शराब बरामद की गई।
कौन है आरोपी…..
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमन यादव उर्फ चांद खान (37 वर्ष) निवासी घोड़ादाना स्कूल के पास, गुरुघासीदास मंदिर के नजदीक, थाना तारबाहर, बिलासपुर के रूप में हुई है।
किस धारा में हुई कार्रवाई…..
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस की सक्रियता…..
यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) के निर्देश पर की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (IPS) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता हासिल की।




