बिलासपुर में खनिज माफियाओं पर बड़ी कार्रवा…….. 22 वाहन जब्त…… पोकलेन और जेसीबी भी शामिल……

बिलासपुर/  जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 22 वाहनों को जब्त किया है। इस कार्रवाई में ट्रैक्टर-ट्रॉली, हाइवा, पोकलेन और जेसीबी मशीनें शामिल हैं।


तीन दिन चला विशेष अभियान…..
कलेक्टर के निर्देश और उप संचालक के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने
4, 5 और 7 अप्रैल 2026 को विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया।
किन-किन क्षेत्रों में हुई कार्रवाई…..
जांच के दौरान कई स्थानों पर अवैध खनन और परिवहन करते वाहन पकड़े गए—
🔹 रतखंडी (अरपा नदी क्षेत्र)
10 ट्रैक्टर-ट्रॉली
अवैध रेत उत्खनन व परिवहन करते हुए जब्त
🔹 धुमा-मानिकपुर क्षेत्र
01 पोकलेन मशीन
04 हाइवा वाहन
अवैध मिट्टी उत्खनन में लिप्त
🔹 लावर क्षेत्र
01 हाइवा
अवैध रेत परिवहन करते पकड़ा गया
🔹 राजपुर-केकती क्षेत्र
01 जेसीबी
04 ट्रैक्टर
अवैध मिट्टी उत्खनन करते जब्त
बुतेना क्षेत्र
01 जेसीबी
मुरुम का अवैध उत्खनन करते पकड़ी गई….
पुलिस अभिरक्षा में रखे गए वाहन जब्त सभी 22 वाहनों को पुलिस चौकी बेलगहना खनिज जांच चौकी लावर की अभिरक्षा में रखा गया है।

लगातार जारी रहेगी कार्रवाई…..
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button