“चावल उत्सव” से बिलासपुर में बड़ी राहत…….. 6 लाख परिवारों को एक साथ 3 महीने का राशन……..

बिलासपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जिले में “चावल उत्सव” की शुरुआत हो चुकी है। इस विशेष अभियान के तहत लगभग 6 लाख राशन कार्डधारियों को एक साथ तीन माह का चावल वितरित किया जा रहा है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिल रही है।
697 राशन दुकानों में एक साथ वितरण……
जिले की 697 उचित मूल्य दुकानों (PDS) में एक साथ वितरण प्रक्रिया शुरू की गई है।
बीपीएल और एपीएल दोनों वर्गों को निर्धारित मात्रा में चावल उपलब्ध कराया जा रहा है।
समय और श्रम की बड़ी बचत……
तीन माह का राशन एकमुश्त मिलने से बार-बार राशन दुकान जाने की जरूरत खत्म, भीषण गर्मी में राहत, समय और श्रम की बचत ।


हितग्राहियों की जुबानी…….
गणेश यादव ने बताया कि एक साथ तीन माह का राशन मिलने से अब बार-बार दुकान नहीं आना पड़ेगा।
लक्ष्मी मानिकपुरी को 105 किलो चावल मिला, उन्होंने इसे सुविधाजनक व्यवस्था बताया।
फोनी बाई ने कहा कि गर्मी में बार-बार लाइन लगने से राहत मिलेगी।
सुनीता पात्रे ने कहा कि छोटे बच्चे के साथ बार-बार आने की परेशानी अब खत्म हो गई है।
आंकड़ों में योजना……
ललगभग 6 लाख परिवार लाभान्वित, दुकानें, 697 PDS केंद्र,
मासिक आवंटन करीब 17 हजार मीट्रिक टन चावल, इस बार: 3 माह का एकमुश्त वितरण
प्रशासन की तैयारी……
चावल उत्सव को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने पहले से तैयारी की थी, जिससे सभी केंद्रों पर सुचारू वितरण सुनिश्चित किया जा सका।

Related Articles

Back to top button