अवैध रूप से शराब का परिवहन करने वाले आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार….

बिलासपुर–नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना तारबाहर पुलिस ने एक महिला को बड़ी मात्रा में देशी शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जप्त करते हुए महिला को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है।थाना तारबाहर से मिली जानकारी के अनुसार अवैध रूप शराब की बिक्री करने वाले आरोपी कि पतासाजी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि एक महिला अवैध रूप से शराब बिक्री करने के लिये ले जा रही है।इस सूचना पर तत्काल सीएमडी चौक चर्च के सामने पहुचकर घेराबंदी कर एक महिला को रोककर चेक करने पर उसके थैला से 50 नग देशी शराब प्रत्येक में 180 एमएल भरा हुआ कुल 9 लीटर शराब एवं एक स्कूटी क्रमांक सीजी 10 बी वाय 4473 को जप्त किया गया।जहां आरोपी महिला पूनम सिंह परस्ते पति संजय सिंह परस्ते उम्र 36 साल सा. हिरी माईस इन्द्रपुरी थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ.ग. गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।
उक्त कार्यवाही में निरी. रविन्द्र सिंह, प्रआर सालिक राम कर्ष, भागीरथी गेंदले, आर.राहुल राजपूत, महेन्द्र सोनकर का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button