युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को किया आग हवाले…..आग से झुलसे युवक की हालात गंभीर…..

बिलासपुर–बिल्हा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गतौरी के पास एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां पर एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास करते हुए खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा लिया।इस आगजनी की घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया।इस घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार पौसरी निवासी 29 वर्षीय मनजीत जायसवाल ने अज्ञात कारणों से यह खौफनाक कदम उठाया।बताया जा रहा है कि मनजीत जायसवाल नजदीकी पेट्रोल पंप से पेट्रोल खरीदकर कुछ दूरी तक आगे बढ़ा और इसके बाद अचानक उसने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया,आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, उसने खुद को आग के हवाले कर दिया।
घटना को देख वहां मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। तुरंत ही लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से झुलसे युवक को बिना देर किए 108 एंबुलेंस की मदद से बिलासपुर अस्पताल भेजा गया।
डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।इलाज़ ज़ारी है।फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच – पड़ताल में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किन कारणों से युवक ने इतना बड़ा कदम उठाया।क्षेत्र में घटना के बाद दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button