
अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय मे पूर्व कुलपति की विदाई के बाद छात्रों ने गंगाज़ल छिड़ककर किया अनोखा विरोध
बिलासपुर -कोनी स्थित अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में पूर्व कुलपति प्रो. अरुण दिवाकर नाथ वाजपेई की विदाई के तुरंत बाद छात्रों ने अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया।छात्रों ने पूरे कैंपस में गंगाजल छिड़ककर “शुद्धिकरण” किया।यूटीडी के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में हुए शामिल।

छात्र नेता नीरज यादव और लक्ष्य साहू के नेतृत्व में प्रदर्शन छात्रों के गंभीर आरोप…..
भर्ती प्रक्रियाओं में गड़बड़ी
जेम पोर्टल खरीदी में कथित भ्रष्टाचार
संसाधनों का दुरुपयोग
इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों में अनियमितता
छात्र नेता सूरज सिंह राजपूत ने कहा कि पूर्व कुलपति के कार्यकाल में विश्वविद्यालय का माहौल “दूषित” हो गया था और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया।
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कुलपति सचिवालय, सभागार और विभिन्न विभागों में जाकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताया और मंत्रोच्चार भी किया।
नए कुलपति प्रो. ललित प्रकाश पटेरिया की नियुक्ति के बाद छात्रों ने पारदर्शिता और सुधार की उम्मीद जताई है।
पूर्व कुलपति की विदाई के साथ छात्रों का यह विरोध विश्वविद्यालय में लंबे समय से चल रहे असंतोष और बदलाव की मांग को उजागर करता है।



