
हाई-प्रोफाइल चोरी का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा…..अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार…..संयुक्त ऑपरेशन में सिविल लाइन थाना और ACCU टीम की कार्रवाई…..
बिलासपुर–सिविल लाइन थाना और एंटी सायबर क्राइम यूनिट की संयुक्त कार्रवाई से अंतर्राज्यीय चोर को पकड़ने में सफलता मिली है।जहां से चोर को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया गया वही आरोपी चोर के पास से चोरी का माल भी बरामद कर जब्त किया गया।

इस मामले में सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने खुलासा करते हुए बताया कि 28 सितंबर 2025 को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कई फ्लैट्स के ताले तोड़कर जेवर और कीमती सामान चोरी की घटना सामने आई थी।वही एक अन्य अपार्टमेंट में चोरी की कोशिश के दौरान आरोपी फरार हो गए थे।जिसके बाद पुलिस इनकी खोजबीन में लगकर जांच कर रही थी।इस चोरी की घटना के बाद पुलिस ने अपनी जांच को आगे बढ़ाते हुए फिंगरप्रिंट, डॉग स्क्वॉड और साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान की।मुख्य आरोपी ताज मोहम्मद उर्फ ताज निवासी मेरठ, यूपी के रूप में इसकी पहचान हुई।इस आरोपी के ऊपर देशभर में 47 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।इसकी पहचान होने के बाद इसके पता तलाश में टीम बनाई गई और कई ठिकानों में छापामार कार्रवाई भी गई।लेकिन इसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा।क्योंकि इसका एक साथी वसीम जो दिल्ली पुलिस के हाथ लग गया था और उसे दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर जेल में भेज दी।

जिसके बाद यह और सतर्क हो गया और मोबाइल बंद रखकर पहचान छुपाकर रहने लगा।लेकिन बिलासपुर से गठित पुलिस टीम 20 दिन दिल्ली मेरठ के संभावित स्थानो पर कैम्प कर बारिक जानकारिया एकत्र करने पर पुलिस टीम को मिली सफलता आरोपी ताज मोहम्मद से चोरी का गलाया हुआ सोना 35.34 ग्राम किमती 499000 रू का माल बरामद किया गया।
कहा कहा वारदात को अंजाम दिया आरोपी
दिनाॅक 28.09.2025 के दोपहर में घटना स्थल साकेत अपार्टमेंट के फ्लैट न. बी 15 तीसरा माला में अज्ञात चोर घर का ताला कुंन्दा तोडकर चोरी करने की नियत से घर के भीतर प्रवेश कर घर में रखा सोने का जेवर व रूबी आदि चोरी कर ले गया रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 1126/2025 धारा 305, 331(3) बी.एन.एस. दर्ज किया गया है।
दिनाॅक 28.09.2025 के दोपहर में घटना स्थल साकेत अपार्टमेंट के फ्लैट न. बी 201 दूसरा माला में अज्ञात चोर घर का ताला कुंन्दा तोडकर चोरी करने की नियत से घर के भीतर प्रवेश कर घर में रखा सोने, चांदी का जेवर व अन्य सामान आदि चोरी कर ले गया रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 1127/2025 धारा 305, 331(3) बी.एन.एस. दर्ज किया गया है।
दिनाॅक 28.09.2025 के दोपहर में घटना स्थल रियल हैवन अपार्टमेंट मंगला चैंक में अज्ञात चोर चोरी करने की नियत से घर का ताला कुंन्दा तोडकर चोरी करने का प्रयास कर रहा था आस पडोसी देखे तो 01 व्यक्ति पेचकस आदि मौके पर छोडकर मोटर सायकल से एवं एक व्यक्ति पैदल भाग गया, जिसे मंगला चैंक तक पीछा करने पर नही मिला, रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 1124/2025 धारा 331(3), 62 बी.एन.एस. दर्ज किया गया है।
वारदात की योजना…..
ताज मोहम्मद से पुछताछ में बताया कि बिलासपुर के उपरोक्त स्थानो में अपनी साथी वसीम के साथ फ्लैटो में चोरी कर बरामद सोने एवं चांदी के जेवरातो को स्वयं ही सोना गलाने वाली चिमनी से गलाकर अपने पास छुपाकर रखना बताया जिसे ताज मोहम्मद की निशानदेही पर कुल 35.34 ग्राम गला हुआ सोना व चिमनी बरामद किया गया है।
ताज मोहम्मद से पुछताछ पर बताया कि घटना समय के 02 दिन पूर्व दिल्ली मेरठ से मोटर सायकल से यह और वसीम बिलासपुर आये थे चोरी करने के लिये स्थान चिन्हांकित करने के बाद चोरी करने फ्लैट में घुसे थे दो फलैट में चोरी कर चुके थे तिसरे अपार्टमेंट में घुसकर ताला कुन्दा तोड रहे थे तब किसी पडोसी ने इन्हे देख लिया तब ताज मोहम्मद मोटर सायकल से दिल्ली भाग गया एवं वसीम मोहम्मद पैदल भागकर ट्रेन से दिल्ली चला गया, मोटर सायकल को वसीम छुपाकर रखा है।
उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन निमितेश सिंह निरीक्षक एस.आर.साहू थाना प्रभारी सिविल लाईन, निरीक्षक गोपाल सतपथी प्रभारी ए.सी.सी.यू. उप निरी. पूरन सिंह, कमलेश बंजारे, ओ.पी. कुर्रे प्रधान आरक्षक विकास सेंगर, राहूल सिंह, देवमुन सिंह पुहुप, मुकेश वर्मा, नवीन एक्का, विकास राम, रवि यादव, महादेव कुजुर, अविनाश कश्यप, सोनू पाल, आशीष राठौर, देवेन्द्र शर्मा व अन्य की उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना एवं उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।



