नाबालिग से दुष्कर्म और गर्भपात…. आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार…..बिल्हा पुलिस ने की कार्रवाई……

बिलासपुर–महिला संबंधी मामले में बिल्हा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कानून का शिकंजा कसते हुए नाबालिग से रेप और जबरन अबॉर्शन के मामले में पिता और बेटा दोनों को सलाखें के पीछे डाल दिया।बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थीया द्वारा दिनांक 03.05.2026 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी बलराम साहू पीडिता के साथ जर्बदस्ती शारीरिक संबंध बनाया था जिस पर पीडिता गर्भवती हो गयी थी। आरोपी द्वारा पीडिता का आर्बोशन का टेबलेट खिलाकर गर्भपात कराया था तथा अपने पिता के साथ पीडिता के घर आकर परिजन को जान से मारने की धमकी दिये। जिस पर अपराध पंजीबध्द कर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुये आरोपी बलराम साहू पिता रमेश कुमार साहू उम्र 25 वर्ष निवासी मुढीपार सम्बलपुरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.) रमेश कुमार साहू पिता अजीत राम साहू उम्र 46 वर्ष निवासी मुढीपार थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.) को पकडकर थाना लाकर पूछताछ करने पर अपराध घटित कराना पाये जाने पर दोनो आरोपियों को गिरफतार कर दिनांक 04.05.2026 को न्यायालय में पेश किया गया जहां इन दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

प्रकरण की उक्त कार्रवाई में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उनि जी.एल.चन्द्राकर, प्र.आर. 102 अमर चन्द्रा, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे व आर. 1390 संतोष मरकाम की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button