
दुष्कर्म के आरोपी को घने जंगलों से पुलिस के ड्रोन ने ढूंढ निकाला….दस वर्षीय नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार….
बिलासपुर–नाबालिक बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।कोटा पुलिस से मिली जानकारी जानकारी के अनुसार 10 वर्षीय नाबालिक बालिका को घुमाने के नाम पर अपने मोटरसायकल में बैठाकर बालिका से जबरन अनाचार कर उसे दुसरे दिन सुबह बालिका को उसके घर छोड़ कर आरोपी चला गया।रात भर तलाश के उपरान्त जब परिजन घर लौटे तो पीड़ित बालिका ने अपने परिजनों को घटना के संबंध मे जानकारी दी।जिसके बाद परिजन थाना कोटा पहुंचकर घटना के संबंध में लिखित शिकायत दर्ज करायी। जिस पर थाना कोटा में आरोपी रंजीत यादव के विरूद्ध अपराध धारा 64 बीएनएस एवं 04,06 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर।आरोपी रंजीत यादव को पकडकर कार्रवाई की जा रही थी।इसी दौरान मौका पाकर आरोपी पुलिस को चकमा देकर जंगलों की ओर भाग गया आरोपी की तलाश हेतु तत्काल पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी की गई, घना एवं विस्तृत जंगल होने से आरोपी को खोजने में कठनाई होने पर ड्रोन की मदद ली और तब कही जाकर आरोपी को जंगल से घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी रंजीत यादव के विरूद्ध अपराध पाये जाने से अपराध में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर आरोपी को घटना के चन्द घण्टो बाद ही बेलगहना पुलिस के द्वारा तत्परता पूर्वक कार्रवाई करते हुये दिनांक 25.05.2026 को विधिवत गिरप्तार किया गया है।


