
बिलासपुर प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में भव्य स्वास्थ्य मूल्यांकन शिविर संपन्न…..
बिलासपुर–बिलासपुर प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 25 मई 2026, सोमवार को राघवेंद्र राव सभा भवन परिसर स्थित प्रेस क्लब में भव्य “हेल्थ इवैल्यूएशन कैंप” का सफल आयोजन किया गया। सोमवार को शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श का लाभ उठाया।
शिविर में बॉडी वेट, विसरल फैट, शारीरिक आयु, मसल्स मास, लाइफस्टाइल मैनेजमेंट एवं पर्सनलाइज्ड डाइट प्लान संबंधी स्वास्थ्य जांच की गई। विशेषज्ञों द्वारा उपस्थित लोगों को बेहतर स्वास्थ्य एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर डेंटिस्ट डॉ. राजकुमार गुप्ता, सीनियर हेल्थ वैलनेस फिटनेस कोच के.आर. प्रधान, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप तिवारी, फिटनेस कोच अमिता मैडम एवं एक्यूप्रेशर थेरेपिस्ट मनीष कोन्हेर ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया एवं आवश्यक परामर्श दिया।
शिविर में पहुंचे लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे जनहित में उपयोगी पहल बताया। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता एवं सेवा शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।



