पापा की परी का रैंप पॉम हुआ वायरल…..चलती कार की छत पर चढ़कर बनाई रील…..ट्रैफिक नियम ताक पर….. बियर उड़ाते नजर आई युवती…..

बिलासपुर- छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में जमकर वायरल हो रहा है।इस वीडियो में सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत वाला स्टंट काफी सुर्खियां बटोर रहा है। आपको बताते चले कि बिलासपुर के तुर्काडीह-सकरी बाईपास इलाके का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती चलती कार के ऊपर खड़े होकर रील बनाती नजर आ रही है। वीडियो में युवती खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए सड़क पर खतरनाक स्टंट करती दिखाई दे रही है।

वायरल वीडियो में CG 10 CD 1416 नंबर की कार सड़क पर दौड़ती नजर आ रही है। कार के सामने युवती बीच सड़क पर बोतल खोलकर जश्न मनाती दिख रही है। इतना ही नहीं, वह बोतल का स्प्रे हवा में उड़ाते हुए स्टंट भी करती नजर आई।

हैरानी की बात तब सामने आई जब युवती चलती कार की छत पर खड़ी होकर रील शूट कराने लगी। इस दौरान सड़क पर अन्य वाहन भी गुजर रहे थे, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रही।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में युवाओं द्वारा लगातार इस तरह की खतरनाक हरकतें की जा रही हैं, जिससे न सिर्फ उनकी जान खतरे में पड़ रही है बल्कि आम लोगों की सुरक्षा भी दांव पर लग रही है।
वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस कार्रवाई की मांग उठने लगी है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button