
सुशासन तिहार में जमकर हंगामा…. बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक और कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला में बीच तीखी बहस…..
बिलासपुर–शनिवार को बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोढ़ी में सुशासन तिहार के दौरान जमकर हो हंगामा की स्थिति निर्मित हो गई।यह हंगामा तब हुआ जब कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला सुशासन शिविर में पहुंच कर ग्रामीणों को हो रही समस्याओं को रखने का प्रयास कर रहे थे।

सुशासन शिविर का शुभारम्भ करने आए क्षेत्र के विधायक धरम लाल कौशिक जैसे ही कार्यक्रम स्थल में पहुंचे कि उनके समर्थकों और कांग्रेस नेता के बीच तीखी बहस होना शुरू हो गई।बहस का मुख्य कारण यह था कि कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला मंच संचालन के लिए लगी माइक को अपने हाथ में रखकर किसानों और आम जनता की समस्याओं को गिनाने लगे।यह बात कार्यक्रम में आए नेता जी के समर्थक और भाजपा कार्यकर्ताओं को नागवार गुजरा और सीधे कांग्रेस नेता के पास पहुंचकर कार्यक्रम को संबोधित करना और दादागिरी का हवाला देकर विरोध करने लगे।

जिसके बाद कांग्रेस नेता वहां भड़क गए और अपनी बात को सही बताते हुए बहस करने लगे। वाद विवाद को देखकर स्थानीय विधायक धरम लाल कौशिक वहां पहुंचे जहां उनसे भी कांग्रेस नेता जनप्रतिनिधि के हवाला देते हुए अपने अधिकार की बात करने लगे।विवाद को बढ़ता देख मौके पर मौजूद वहां बिल्हा थाना प्रभारी और पुलिस स्टाफ हस्तक्षेप करते हुए मामले को शांत कराए।जिसके बाद सुशासन तिहार का विधिवत शुभारंभ किया गया।




