मिर्च पाउडर से किया अंधा….. फिर भारी पत्थर से हमला….. बाउंसर हत्याकांड के पीछे क्या है रंजिश…..?

बिलासपुर–छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के अंतर्गत कोटा क्षेत्र के ग्राम पथर्रा में असहाय कर बाउंसर पर पत्थरों से हमला के बाद गंभीर अवस्था में सिम्स लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इस सनसनी खेज वारदात के सामने आने के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।घटना की जानकारी लगते ही पुलिस विभाग के आला अधिकारी एएसपी मधुलिका सिंह, डीएसपी नुपूर उपाध्याय, थाना प्रभारी आकाश चौधरी अपनी टीम में साथ मौके पर पहुंच गए हैं। अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

कोटा क्षेत्र के पथर्रा में रहने वाले निखिल गोस्वामी बिलासपुर के एक बार में बाउंसर का काम करता था।गुरुवार को किसी काम से अपने कोटा स्थित किराए के घर गया था। सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार रात को पथर्रा गांव में रहने वाले एक युवक से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद होना बताया जा रहा है।

इसी दौरान युवक ने बाउंसर की आंखों में मिर्ची पावडर डालकर पत्थर से हमला कर दिया। हमले बाउंसर गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे सिम्स रेफर कर दिया गया। सिम्स में डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पर पुलिस के अधिकारी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस अब परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Back to top button