खेल परिसर में बालक छात्रावास निर्माण हेतु 358.90 लाख रुपये की स्वीकृति….. विधायक सुशांत शुक्ला की पहल को मिली सफलता…..

बिलासपुर–बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के पहल पर क्षेत्र के खेल एवं शिक्षा विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने बिलासपुर खेल परिसर में बालक छात्रावास निर्माण हेतु 358. 90 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। जिसकी टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई है, जो शीघ्र ही मूर्तरूप लेते हुए दिखाई देगी। इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों एवं विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधाएँ उपलब्ध होंगी तथा उन्हें खेल और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण मिलेगा।
इस स्वीकृति के लिए क्षेत्रीय विधायक सुशांत शुक्ला द्वारा लगातार प्रयास किए गए, जिसके परिणामस्वरूप यह महत्वपूर्ण मंजूरी प्राप्त हुई है।

इस अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा…..
हमारा उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को बेहतर संसाधन और अवसर उपलब्ध कराना है। खेल परिसर में बालक छात्रावास बनने से दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले खिलाड़ियों और विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। इससे खेल प्रतिभाओं को निखारने और क्षेत्र में खेल संस्कृति को मजबूत करने में मदद मिलेगी। आगे भी क्षेत्र के विकास और युवाओं के हित में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति क्षेत्र के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है तथा आने वाले समय में खेल अधोसंरचना को और सशक्त बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button