
नशीली टेबलेट के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार….
बिलासपुर–नशे के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशे का समान बेचने वाले सौदागर को पकड़ने में सफलता पाई है।जहां आरोपी के पास से नशीली टेबलेट बरामद कर जब्त किया गया है।रतनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति भैरवबाबा मंदिर के पुष्प वाटिका के पास लोगों के साथ लड़ाई झगड़ा कर रहा है, और अपने पास नशीली टबलेट नाईट्रा रखा हुआ है जिसे बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है।इस सूचना पर वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर विष्णु यादव द्वारा उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर, उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर रेड कार्रवाई करने पुलिस टीम भैरवबाबा मंदिर के पास रवाना करके रेड कार्रवाई कर नशीली दवाई (टेबलेट) की बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश रहे आरोपी नवीन कुमार बैसवाड़े निवासी उसराभाठा नेवसा के कब्जे से 13 नग नाईट्रोजेपम (नाईट्रा)जिसकी कीमत लगभग पचास हजार से अधिक की आंकी गई है। टेबलेट को जब्त कर आरोपी के विरूद्ध नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्रवाई में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर उपनिरी. विष्णु यादव, सउनि संतोष पात्रे, प्र.आर. सैय्यद अकबर अली, आर. धनराज कुम्भकार, आकाश डोंगरे का विशेष योगदान रहा।



