
पेड़ों की अवैध कटाई में मशगूल ग्रामीण… खपराखोल और नगाराडीह के ग्रामीण सामूहिक अवैध वृक्ष कटाई में शामिल….. बिल्हा विकासखंड का मामला…..जागरुक नागरिकों ने डीएफओ,कलेक्टर को भेजी शिकायत पर कार्रवाई कुछ नहीं…..
बिलासपुर–बिल्हा विकासखंड व बोदरी तहसील के अंतर्गत इन दिनों पोंडी जलाशय के पास ग्राम लिमतरी जाने वाले रास्ते के शहर ऊपर के वृक्षों की सामूहिक अवैध कटाई हो रहीं हैं।
पेड़ों की अवैध कटाई में खपराखोल और नगाराडीह के लोग शामिल हैं।सामाजिक वानिकी के तहत इस क्षेत्र में बरसों पहले वन विभाग ने व्यापक रुप में पौधरोपण कराया गया था।अब यह पौधे भारी भरकम वृक्षों का आकार ले लिया है।

सामूहिक अवैध कटाई…..
ग्राम खपराखोल और नगाराडीह के ग्रामीणों द्वारा सामूहिक अवैध कटाई को अंजाम दिया जा रहा है।
वन विभाग मौन…..
इलाके के जागरुक नागरिकों ने इस सामूहिक अवैध कटाई को रोकने के लिए वन विभाग के डीएफओ को फोटो समेत सूचना दी गई । लेकिन अफसरों ने अवैध कटाई को रोकने के लिए फिलहाल कोई पहल नहीं की हैं।
कलेक्टर को अवगत कराया….
लिमतरी रोड नहर के ऊपर वाले इलाके में अवैध सामूहिक कटाई को रोकने की मांग करते उन्हें भी इस मंजर की तस्वीरें भेजी गई है।




