कोयला चोरी और मिलावट का बड़ा खेल बेनकाब, 6 आरोपी गिरफ्तार…. सकरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई….. अपराध दर्ज होने के कुछ घंटों के भीतर आरोपियों को दबोचा…..

बिलासपुर- सकरी थाना क्षेत्र में कोयला चोरी और मिलावट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दीपका कोल माइंस से भेजे गए एफ/जी ग्रेड के कोयले में कथित रूप से चोरी कर निम्न गुणवत्ता का कोयला मिलाने का मामला सामने आया था।
शिकायत के अनुसार, भाटिया एनर्जी एंड कोल बेनिफिकेशन प्रा. लि. लोखंडी पहुंचे तीन ट्रेलरों के कोयले की लैब जांच में गड़बड़ी पाई गई। पूछताछ में ट्रेलर चालकों ने बालाजी कोल ट्रेडिंग एंड कंस्ट्रक्शन के संचालक और प्लांट सुपरवाइजर की मिलीभगत से कोयला चोरी और मिलावट का खुलासा किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर सकरी पुलिस, एसीसीयू और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी 01..आशिक हुसैन अंसारी पिता मैनुद्दीन अंसारी उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम सेमराहत पो. हरिगांवा थाना मझियांव जिला गढवा झारखंड, 02.फैजान रजा अंसारी पिता जुम्मन अंसारी उम्र 23 वर्ष साकिन ग्राम सेमराहत थाना मझियांव जिाल गढवा झारखंड ,03.फुजैल अंसारी पिता अनिमुद्दीन अंसारी उम्र 28 वर्ष साकिन ग्राम मडवनिया थाना रमगांव जिला गढवा झारखंड, 04.गौरव राजपुत पिता उदयवीर राजपुत उम्र 28 वर्ष निवासी थाना पारा रतनपु थाना रतनपुर जिला बिलासपुर, 05.सीबु खान पिता स्व. लुकुमान खान उम्र 29 वर्ष साकिन खंडोबा मंदिर के पास थाना रतनपुर जिला बिलासपुर, 06.दिलीप कुमार यादव पिता स्व. नंदकुमार यादव उम्र 36 वर्ष निवासी सेक्टर 06 भिलाई रिवन्यू ई ब्लाक 9 मकान नंबर ओ थाना भिलाई नगर कोतवाली जिला दुर्ग इन आरोपियों के खिलाफ धारा 116(3), 117(4) एवं 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस का दावा है कि कोयला चोरी और मिलावट के इस संगठित खेल का पर्दाफाश कर लिया गया है तथा मामले की आगे जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button