
सुने मकान को निशाना बनाने वाले दो चोर चढ़े पुलिस के हत्थे…कुछ ही घंटे में पुलिस ने किया दोनों चोर को गिरफ्तार….
बिलासपुर–चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो चोरों को पकड़ने में सफलता पाई है।जहां इन दोनों चोरों को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया गया।वही इन दोनों चोर के पास से चोरी का माल भी बरामद भी कर लिया गया।इस पूरे मामले में आरोपियो को पकडने में डॉग स्काड एवं एफएसएल टीम की अहम भूमिका रही।

सकरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया नीता बघेल पति मन्नू बघेल उम्र 40 साल निवासी साईनगर उस्लापुर थाना सकरी जिला बिलासपुर थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कृष्णा अस्पताल में झाडू पोछा का काम करती है दिनांक 12.06.2026 को प्रार्थिया की ड्युटी रात्रि में होने के कारण अपने घर में 08.00 बजे ताला लगाकर अपनी ड्युटी में चली गयी थी ड्युटी के बाद दिनांक 13.06.2026 के सुबह 08.30 बजे जब घर आयी तो देखी कि उसके घर के मेन दरवाजा का ताला टुटा हुआ था। आलमारी में रखे सोने चांदी का पुरानी इस्तेमाली जेवर एक जोडी चांदी का पायल,दो नग कमरबंद चांदी का, एक जोडी सोने का कान का एवं एक नग फुल्ली और नगदी करीब 1000 रुपए कुल 60 हजार का रुपए का माल कोई अज्ञात चोर रात्रि में घर का ताला तोडकर अंदर घुसकर चोरी कर ले गया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया । थाना प्रभारी सकरी द्वारा चोरी जैसे अपराध पर अंकुश लगाने हेतु त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना स्तर पर टीम गठित कर तत्काल डॉग स्काड एवं एफएसएल टीम के साथ घटना स्थल पहुंच कर निरीक्षण किया। एफएसएल टीम एवं डाग स्काड द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया। पुलिस डॉग मास्टर राम मिलन सिंह द्वारा पुलिस डॉग को आरोपियो द्वारा छोडे गए सामान को सूंघाया गया। पुलिस डॉग गंध सूंघते हुए संदेही विकास चतुर्वेदी एवं अमनं टंडन के घर सांई नगर उस्लापुर तक ले गई। संदेहियो से पूछताछ करने पर पहले पुलिस को गुमराह किया जा रहा था कडाई से पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपियो के कब्जे से चोरी गई मशरूका एक जोडी चांदी का पायल,दो नग कमरबंद चांदी का, एक जोडी सोने का कान का एवं एक नग फुल्ली जूमला करीबन 60000 रू को जप्त किया गया। अपराध पंजीबद्ध होने के चंद घंटो के अंदर सकरी पुलिस की सजगता एवं तत्परता से आरोपी – 01-विकास चतुर्वेदी पिता रामनाथ चतुर्वेदी उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम पंचायत धरमपुरा थाना जरहागांव जिला मुंगेली, हाल मुकाम सांई नगर उस्लापुर थाना सकरी जिला बिलासपुर
02-अमन टंडन पिता गंभीर टंडन उम्र 20 वर्ष निवासी बैगाकापा थाना लालपुर जिला मुंगेली, हाल मुकाम सांई नगर उस्लापुर थाना सकरी जिला बिलासपुर
आरोपियो को गिरफतार कर मशरूका बरामद करने में सफलता मिली। आरोपियो को गिरफतार करने में सकरी पुलिस, एफएसएल टीम एवं डॉक स्काड राम मिलन सिंह की अहम भूमिका रही।



