
हिस्ट्रीशीटर बदमाश सत्या घृतलहरे गिरफ्तार….. अवैध उगाही और मारपीट के आरोप……
बिलासपुर– जिले के बिल्हा थाना पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई करते हुऐ क्रेशर वाहनों से अवैध वसूली, ट्रक चालकों के साथ मारपीट और क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले हिस्ट्रीशीटर बदमाश सत्यप्रकाश उर्फ सत्या उर्फ प्रदीप घृतलहरे को बिल्हा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी अपने साथियों के साथ ग्राम दुर्गाडीह में टेंट लगाकर वाहनों को रोक रहा था और रॉयल्टी जांच के नाम पर अवैध उगाही कर रहा था। पैसे नहीं देने पर वाहन चालकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
मुखबिर की सूचना पर सिरगिट्टी क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अवैध उगाही और मारपीट की घटना स्वीकार की। पुलिस ने घटनास्थल से टेंट और कुर्सियां भी जब्त की हैं।



