
अंतर्राज्यीय चैन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश…..महिलाओं को निशाना बनाकर चैन स्नैचिंग और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले उड़ीसा के अंतर्राज्यीय गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार…..
बिलासपुर–थाना तोरवा और सिरगिट्टी क्षेत्र में हुई 3 वारदातों का खुलासा करते हुए बिलासपुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों को दबोचा। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी उड़ीसा से बिलासपुर आकर स्थानीय सहयोगी के घर ठहरते थे और महिलाओं को अकेला पाकर चैन स्नैचिंग व लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की सफेद स्कूटी जब्त कर ली है। गिरोह के खिलाफ संगठित अपराध और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
इस मामले में पुलिस ने 1. शिव सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी बसंती कॉलोनी, थाना उदित नगर, राउरकेला, जिला सुंदरगढ़ (उड़ीसा)
2. शक्ति प्रसाद, उम्र 20 वर्ष, निवासी एसटीआई चौक के पास, गंगाधर नगर, थाना रघुनाथपाली, जिला सुंदरगढ़ (उड़ीसा)
3. नवीन साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी गणेश नगर, ज्योति मेडिकल स्टोर के पास, थाना सिरगिट्टी, बिलासपुर
4. प्रमोद सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी रायभोगा, थाना रायभोगा, जिला सुंदरगढ़ (उड़ीसा)
5. अतुल मुंडा, उम्र 18 वर्ष 03 माह, निवासी सिगमेड़ा, थाना उदितपुर (उड़ीसा)
6. बसंता खड़िया, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम बोड़पोड़ा, जिला संबलपुर (उड़ीसा), हाल पता गणेश नगर, थाना सिरगिट्टी, बिलासपुर को गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि गिरोह के 3 अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन में की गई कार्रवाई को बिलासपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।



