माफिया अतीक अहमद समर्थित मुस्लिम बिल्डर को भाजपा नेता का संरक्षण….. बिजली पानी सहित मूलभूत सुविधाओं के लिए भटक रहे कॉलोनी वासी….. शिकायत के बावजूद स्थानीय प्रशासन की कार्यवाही शून्य…..

बिलासपुर–माफिया अतीक अहमद समर्थित बिल्डर बिलासपुर मे बीते 16 वर्षों से स्थानीय लोगों के साथ छल कर रहा है एक अदद आशियाना का सपना देखने वालों को लुभावने विज्ञापन, बड़े-बड़े होर्डिंग्स से लुभाकर उनकी गाड़ी कमाई डकारने वाला यूपी इलाहाबाद निवासी बिल्डर को स्थानीय भाजपा नेता का संरक्षण होना बताया जा रहा है बिलासपुर सकरी मे इसके द्वारा बनाई गई आवासीय कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं आज भी नदारद है बिजली पानी सहित अन्य सुविधाओं को तरस रहे यहां के रहवासी स्थानीय प्रशासन को अपनी समस्या से अवगत करा चुके हैं लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते उनकी समस्या जस की तस है।

यूपी में योगी सरकार द्वारा माफिया अतीक अहमद और उसके आतंक को जमींदोज़ कर दिया गया कि लेकिन छग की भाजपा सरकार मे माफिया अतीक अहमद समर्थित बिल्डर का आतंक बिलासपुर मे सिर चढ़कर बोल रहा है वर्षों से अधूरे पड़े बिजली – पानी की समस्या के साथ जमीन विवाद, अवैध कब्जा सहित अन्य शिकायतों पर स्थानीय प्रशासन का चुप्पी साधे रहना हिंदूवादी सरकार मे बड़ा प्रश्न चिन्ह है बताया जा रहा है कद्दावर भाजपा नेता यूपी के बिल्डर द्वारा परोसी जा रही बिरयानी और मटन कोरमा खाकर उसे सिर पर बिठाए हुए हैं आम जनता से ज्यादा प्रिय यूपी के बिल्डर के लिए ढाल बनकर खड़े भाजपा नेता कॉलोनीवासियों की समस्या से भलीभांति अवगत है लेकिन बिल्डर के मोहपाश में बंधे भाजपा नेता आवासीय कॉलोनी में व्याप्त मूलभूत समस्याओं के निराकरण में कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं।

साय सरकार में यूपी का मुस्लिम बिल्डर बिलासपुर मे कॉलोनीवासियों का धड़ल्ले से शोषण कर रहा है उन्हें बिजली पानी सहित अन्य सुविधाओं के लिए तरसा रहा है बिल्डर के कृत्य की शिकायत होने के बाद भी स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है जो किसी आश्चर्य से कम नहीं है।

Related Articles

Back to top button