300 किलो गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड शुभम यादव गिरफ्तार…..ऑपरेशन क्लीन हंट’ में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता….

रायगढ़-रायगढ़ पुलिस ने ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत 300 किलो गांजा तस्करी मामले के मुख्य मास्टरमाइंड शुभम यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले माह 1.86 करोड़ रुपये की गांजा खेप पकड़े जाने के बाद से फरार था। साइबर थाना और लैलूंगा पुलिस की संयुक्त टीम ने कुंजारा के पास घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 लाख रुपये की KIA कार, मोबाइल, एटीएम कार्ड, नकदी समेत कुल 10.17 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस सिर्फ गांजा जब्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि तस्करी के पूरे नेटवर्क, वित्तीय लाभार्थियों और मास्टरमाइंड तक पहुंचकर एंड-टू-एंड कार्रवाई कर रही है। नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button