
बाल संरक्षण आयोग की चिट्ठी से नगरीय प्रशासन विभाग जागा….शहरी क्षेत्रों में पानी भरे गड्ढों से बच्चों को बचाने एहतियातन उपाय करने के निर्देश जारी किए…..
बिलासपुर–नगरीय निकायों की सड़कों के गड्ढों पर बरसाती पानी भरने से स्कूल जाने वाले बच्चों समेत अन्य बच्चों को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग ने नगरीय प्रशासन विभाग को पत्र प्रेषित किया।इसके बाद नगरीय प्रशासन विभाग ने नगर निगम , नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अधिकारियों को एहतियात कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की यह पहल बारिश के मौसम में शहरी सड़कों पर जलभराव और खुले गड्ढे मासूम बच्चों के लिए जानलेवा साबित ना हो और प्रशासन का समय पर जागना और निर्देश जारी कर दिया गया है।शासन के निर्देश तो जारी हो चुके हैं, लेकिन बिलासपुर के क्षेत्रों में जमीनी हकीकत क्या है।

इस पर पैनी नजर रखने की जरूरत है। क्या अधिकारी सच में फील्ड पर उतर रहे हैं या यह केवल कागजी आदेश बनकर रह गया है? इस आदेश को निगम के आला अधिकारी जमीनी स्तर पर कब लेकर आयेंगे यह अब देखना होगा।



