हेमूनगर में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर धारदार हथियार से हमला…..

बिलासपुर-तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत हेमूनगर में देर रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है।जहां पर मारपीट की घटना के दौरान अपने दोस्त को बचाने और बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर ही आरोपियों ने हमला कर दिया।इस हमले में बीच बचाव करने वाला युवक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया।दरअसल यह घटना बीते शनिवार की बताई जा रही है।इस घटना में घायल अमन सिन्हा ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ मारपीट होते देख बीच-बचाव करने के लिए मौके पर पहुंचा था। इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ भी जमकर मारपीट की और धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में अमन के चेहरे और गाल पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, मारपीट में उसके साथी को भी चोट लगने की जानकारी सामने आई है।
घटना के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद तोरवा पुलिस मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों और मारपीट में शामिल आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button