
युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले मामा-मामी गिरफ्तार…..
बिलासपुर– नौकरी लगाने के नाम पर ली गई रकम को वापस मांगने गए युवक को झूठे मामले में फंसाने की धमकी और प्रताड़ना से तंग आकर 22 वर्षीय युवक के द्वारा आत्महत्या कर लेने के मामले में मस्तूरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के वाले मामा और मामी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शासकीय रेलवे कैंटीन में नौकरी लगाने के नाम पर मृतक राहुल साहू के परिजनों से पैसे लिए गए थे। नौकरी नहीं लगने पर युवक द्वारा रकम वापस मांगने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दिए जाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के बाद उसने आत्महत्या कर ली।
मर्ग जांच के दौरान परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने इन्द्र कुमार वैष्णव उर्फ भवानी (44) और अम्बिका वैष्णव (35) के खिलाफ धारा 108, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। दोनों आरोपियों को 26 जुलाई को गिरफ्तार कर 27 जुलाई को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।




