
अंडों से भरा पिकअप पलटा…. सड़क पर बिखरे हजारों अंडे…..
बिलासपुर -कोटा रोड स्थित गनियारी के पास मंगलवार को अंडे से भरी एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।जिससे वाहन में लदे हजारों अंडे सड़क पर बिखर गए और बड़ी संख्या में अंडे टूट गए। इस घटना मे किसी भी तरह की कोई भी जनहानि नहीं हुई। लेकिन वाहन मालिक को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अंडे से भरी गाड़ी तेज रफ्तार में जा रही थी।चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया सड़क पर पिकअप गाड़ी जा पलटी।वाहन के पलटते ही उसमें रखे अंडों की ट्रे सड़क पर फैल गईं और अधिकांश अंडे फूट गए। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे हटाने और यातायात सामान्य करने की कार्रवाई की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। इस हादसे से वाहन मालिक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों से बारिश के मौसम में सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।




