स्वतंत्रता दिवस 2026….. केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बिलासपुर में करेंगे ध्वजारोहण, शासन ने जारी की जिला-वार मुख्य अतिथियों की सूची……

बिलासपुर–छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने आगामी स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2026) के राज्यस्तरीय एवं जिलास्तरीय समारोहों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची और आवश्यक दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार, केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू बिलासपुर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, परेड की सलामी लेंगे तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री का जन-संदेश पढ़ेंगे।

राज्य के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में ध्वजारोहण करेंगे। वहीं, दुर्ग में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, बस्तर में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि होंगे।

जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण हेतु निर्धारित मुख्य अतिथि…..
रायपुर: विष्णुदेव साय (मुख्यमंत्री)
बिलासपुर: तोखन साहू (केंद्रीय राज्य मंत्री)
दुर्ग: अरूण साव (उप मुख्यमंत्री)
बस्तर: विजय शर्मा (उप मुख्यमंत्री)
राजनांदगांव: डॉ. रमन सिंह (विधानसभा अध्यक्ष)
सरगुजा: रामविचार नेताम (मंत्री)
महासमुंद: दयालदास बघेल (मंत्री)
दन्तेवाड़ा: केदार कश्यप (मंत्री)
कबीरधाम: लखन लाल देवांगन (मंत्री)
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: श्री श्याम बिहारी जायसवाल (मंत्री)
रायगढ़: ओ.पी. चौधरी (मंत्री)
कांकेर: टंकराम वर्मा (मंत्री)
सूरजपुर: लक्ष्मी राजवाड़े (मंत्री)
जांजगीर-चांपा: गुरू खुशवंत साहेब (मंत्री)
जशपुर: राजेश अग्रवाल (मंत्री)
बालोद: गजेन्द्र यादव (मंत्री)।

बलौदाबाजार:बृजमोहन अग्रवाल (सांसद)
बेमेतरा: विजय बघेल (सांसद)
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: संतोष पाण्डेय (सांसद)
कोण्डागांव:भोजराज नाग (सांसद)
बलरामपुर: चिन्तामणी महाराज (सांसद)
सारंगढ़-बिलाईगढ़:राधेश्याम राठिया (सांसद) गरियाबंद:रूपकुमारी चौधरी (सांसद)
सक्ती: कमलेश जांगड़े (सांसद)
बीजापुर: महेश कश्यप (सांसद)
सुकमा:देवेन्द्र प्रताप सिंह (राज्यसभा सांसद)
मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी: श्रीमती लक्ष्मी वर्मा (राज्यसभा सांसद)
कोरबा: अमर अग्रवाल (विधायक)
धमतरी: अजय चन्द्राकर (विधायक)
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: धर्मजीत सिंह (विधायक)
मुंगेली: पुन्नुलाल मोहले (विधायक)
कोरिया: भैया लाल राजवाड़े (विधायक)
नारायणपुर: लता उसेंडी (विधायक)

समारोह हेतु प्रमुख प्रशासनिक दिशानिर्देश……
समय एवं परेड…..जिला मुख्यालयों में मुख्य समारोह प्रातः 9:00 बजे प्रारंभ होगा। केवल जिला स्तर पर पुलिस, एनसीसी और सुरक्षा बलों द्वारा भव्य परेड का आयोजन किया जाएगा।
* कार्यालयों में समय सीमा….सभी शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण प्रातः 9:00 बजे से पहले पूर्ण करना अनिवार्य होगा, ताकि अधिकारी-कर्मचारी मुख्य समारोह में शामिल हो सकें।स्थानीय निकाय एवं ग्राम: नगरीय व जनपद निकायों में संबंधित अध्यक्षों तथा ग्रामों में सरपंचों द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। राष्ट्रगान से पूर्व ‘वंदे मातरम’ का गायन अनिवार्य रहेगा।

रोशनी व सम्मान……स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर राज्य के सभी प्रमुख शासकीय भवनों को आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा। इसके साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा शहीद परिवारों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button