आजादी के जश्न के साथ प्रेस क्लब में पत्रकारों ने याद किया पत्रकारिता की गौरवशाली विरासत….बिलासपुर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी ने किया ध्वजारोहण, देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा बिलासपुर प्रेस क्लब…..

बिलासपुर–राघवेंद्र राव सभा भवन शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पत्रकारिता के गौरव और राष्ट्रप्रेम का साक्षी बना।स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बिलासपुर प्रेस क्लब में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने एक सराहनीय निर्णय लेते हुए ध्वजारोहण का दायित्व क्लब के उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी को सौंपा, जिसकी पत्रकारों द्वारा प्रशंसा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत सभी सदस्यों के
एकत्रित होने के साथ हुई। इसके बाद विधिवत भारत माता की पूजा-अर्चना की गई, पुष्प अर्पित किए गए और श्रीफल भेंट किया गया। इसके उपरांत उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया गया।

ध्वजारोहण के बाद पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल गूंज उठा। उपस्थित सभी लोगों ने ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया और इसके बाद पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ गाया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब कि कार्यकारणी अध्यक्ष अजीत मिश्रा,उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, सह सचिव हरि किशन गंगवानी,कोषाध्यक्ष किशोर सिंह, कार्यकारणी कैलाश यादव,वरिष्ठ पत्रकार और प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष तिलक राज सलूजा, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई,वरिष्ठ पत्रकार पीयूष कांत मुखर्जी, गणेश विश्वकर्मा, अजय शर्मा,रुद्राक्ष गोस्वामी, संतोष शर्मा,शिव तिवारी,नारायण नोनिया,पवन सोनी,रितु साहू, रवि शुक्ला, स्वाती मिश्रा,प्रवीण सिंह,सैय्यद जफर आगा,प्रियंका सिंह, अमन सिंह,सहित बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए।अंत में प्रसाद स्वरूप सेव और बूंदी वितरित किए गए। पूरे आयोजन का वातावरण देशभक्ति, भाईचारे और सौहार्द की भावना से ओत-प्रोत रहा।वही इस कार्यक्रम में प्रेस क्लब के सचिव संदीप करिहार पारिवारिक काम में फंसे हुए थे जिसके कारण वह इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए।

समारोह ने यह एहसास कराया कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक नहीं, बल्कि उन अनगिनत संघर्षों और त्यागों की याद भी है, जिनमें पत्रकारों की कलम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

देशभक्ति गीतों से गूंजा प्रेस क्लब…..

ध्वजारोहण के बाद बिलासपुर प्रेस क्लब में देशभक्ति गीत-संगीत का आयोजन हुआ। पत्रकार साथियों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को भावनात्मक और उत्साहपूर्ण बना दिया। गीतों की स्वर लहरियों में कहीं देशप्रेम की मिठास थी तो कहीं आजादी के बलिदान की याद। सुबह 9 बजे शुरू हुआ यह सिलसिला दोपहर 12 बजे तक चला और समारोह को यादगार बना गया।

इस बार बदली परंपरा, उपाध्यक्ष ने फहराया तिरंगा…..

बिलासपुर प्रेस क्लब की परंपरा के अनुसार अध्यक्ष और सचिव ही ध्वजारोहण करते हैं,पर इस बार कार्यकारिणी ने परंपरा से आगे बढ़ते हुए स्व.डीपी चौबे ट्रस्ट भवन में कोषाध्यक्ष किशोर कुमार सिंह ने राघवेंद्र हाल स्थित प्रेस क्लब भवन में उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी ने संयुक्त रूपसे स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया। यह पहल पदाधिकारियों के बीच सम्मान और सहभागिता की भावना का सुंदर उदाहरण बनी।

Related Articles

Back to top button