विश्व हिन्दू परिषद ने मोहन होनप को जिला प्रचार प्रमुख का दायित्व सौंपा…..

बिलासपुर–विश्व हिन्दू परिषद, बिलासपुर जिला द्वारा संगठन के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता श्री मोहन होनप जी को जिला प्रचार प्रमुख का दायित्व प्रदान किया गया है। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि मोहन होनप के अनुभव, समर्पण एवं सक्रियता से विश्व हिन्दू परिषद के संगठनात्मक कार्यों को नई गति मिलेगी तथा संगठन की गतिविधियों एवं विचारों को समाज के अधिक से अधिक लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
जिला प्रचार प्रमुख के रूप में श्री होनप संगठन की गतिविधियों, सेवा कार्यों, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विश्व हिन्दू परिषद, बिलासपुर जिला के पदाधिकारियों ने कहा कि उनके नेतृत्व एवं सक्रिय सहभागिता से संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा समाज में धर्म, संस्कृति एवं सेवा के कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
इस अवसर पर श्री मोहन होनप को संगठन की ओर से शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की गई।

Related Articles

Back to top button