घोंघा नदी हादसा… तीनों मासूमों के शव बरामद….. तखतपुर के समडील में स्कूल से लौटते समय हादसा…. एसडीआरएफ ने लगातार दूसरे दिन चलाया सर्च ऑपरेशन…..

बिलासपुर–तखतपुर क्षेत्र के ग्राम समडील में घोंघा नदी में बहे तीनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं। शनिवार को स्कूल से घर लौटते समय 7 वर्षीय अनमोल जायसवाल, 9 वर्षीय स्तुति जायसवाल और 8 वर्षीय शिक्षा जायसवाल नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गए थे।

रविवार सुबह एसडीआरएफ ने दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया और लापता बच्चों के शव भी बरामद कर लिए।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीणों ने नदी में तलाश शुरू कर दी थी। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और तेज बहाव के बीच लगातार खोजबीन की। शनिवार को एक बच्चे का शव बरामद होने के बाद दो अन्य बच्चों की तलाश रात तक जारी रही। रविवार सुबह करीब 6 बजे से एसडीआरएफ ने फिर अभियान शुरू किया और एक-एक कर तीनों बच्चों के शव बरामद कर लिए।बताया गया कि तीनों बच्चे स्कूल की छुट्टी के बाद शॉर्टकट रास्ते से घोंघा नदी पार कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान नदी का बहाव अचानक तेज हो गया और तीनों बच्चे पानी की धार में बह गए। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई शुरू की है और शवों की पंचनामा कार्रवाई की जा रही है।तीनों बच्चों की मौत के बाद समडील गांव में शोक का माहौल है। हादसे ने बरसात के दौरान नदी-नालों को पार करने के जोखिम को एक बार फिर सामने ला दिया है। स्थानीय स्तर पर नदी के तेज बहाव के दौरान बच्चों और ग्रामीणों की आवाजाही को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत भी सामने आई है।

Related Articles

Back to top button