शिव महापुराण कथा में सम्मिलित हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू…. नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को दी बधाई एवं शुभकामनाएं….

बिलासपुर–आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू रामावैली मंदिर प्रांगण, तिफरा में समस्त शिव भक्त रामावैली परिवार द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा एवं ज्ञान महायज्ञ में सम्मिलित हुए। उन्होंने भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर पावन शिव महापुराण कथा का श्रवण किया।

इस अवसर पर श्री साहू ने कहा कि भगवान शिव की महिमा अनंत है। शिव आराधना हमें सत्य, संयम, करुणा और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों के प्रति सहज, सरल और कृपालु हैं तथा उनकी भक्ति मनुष्य के भीतर सेवा, सद्भाव और सकारात्मकता का संचार करती है।केंद्रीय राज्य मंत्री श्री साहू ने देवाधिदेव महादेव से समस्त देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

इसके पश्चात श्री साहू ने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी के निवास पहुंचकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

श्री साहू ने उनके नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति समर्पण से संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती प्राप्त होगी।

Related Articles

Back to top button