
निर्माणाधीन नाले में मिला अज्ञात शव…पुलिस जुटी जांच में…..
बिलासपुर- थाना सरकंडा क्षेत्र के अंतर्गत साइंस कॉलेज से शनिचरी बाजार जाने वाले मार्ग पर निर्माणाधीन नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर मर्ग पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव को सिम्स भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, करीब तीन दिन पहले एक व्यक्ति नाले के पास शराब के नशे में बैठा हुआ दिखाई दिया था। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि नाले में मिला शव संभवतः उसी व्यक्ति का हो सकता है। हालांकि, मृतक की पहचान और मौत के वास्तविक कारण पता नहीं चल सका है।पुलिस ने शव को सिम्स अस्पताल के मर्च्युरी में सुरक्षित रखवा दिया गया।मृतक की पहचान एवं मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। थाना सरकंडा पुलिस ने मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।



