आधी रात शहर की मुख्य सड़क पर डंडे लहराते दिखे बाइक सवार…..वायरल वीडियो ने उठाए सुरक्षा पर सवाल……

बिलासपुर– न्यायधानी की कानून व्यवस्था और रात्रि गश्त की दावों की पोल खोलता एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात करीब 2 बजे शहर के गांधी चौक के पास कुछ असमाजिक किस्म के युवक दोपहिया वाहनों पर सवार होकर खुलेआम डंडे लहराते नजर आए।

देर रात शहर के व्यस्ततम चौराहे पर इस तरह हथियारनुमा डंडे लेकर चार से पांच मोटरसाइकिल में घूमते युवकों का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय नागरिको में भय का माहौल है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि वीडियो में युवक किसी वारदात को अंजाम देते दिखाई नहीं दे रहे हैं, लेकिन सवाल यह उठता है कि रात 2 बजे कानून को ठेंगा दिखाते हुए ये युवक किस मकसद से निकले थे?

पुलिस गश्त पर उठ रहे गंभीर सवाल
शहर के मुख्य मार्गों पर 24 घंटे पुलिस प्वाइंट और पीसीआर वैन की तैनाती का दावा किया जाता है। गांधी चौक जैसे प्रमुख इलाके में, जहां से डायल 112 और गश्ती टीमों की लगातार आवाजाही रहती है, वहां आधी रात को इस तरह की हुड़दंगबाजी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सीधा सवाल खड़ा करती है।बहरहाल अब देखना यह होगा कि पुलिस वायरल वीडियो को लेकर आगे क्या कार्रवाई करती है?

Related Articles

Back to top button