संसद भवन, नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ की आवाज़ बनीं प्रशंसा पांडे…. राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया…. देश के प्रमुख नेताओं से की मुलाकात…..

बिलासपुर–छत्तीसगढ़ की युवा प्रतिभा प्रशंसा पांडे ने संसद भवन, नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बनाया। राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ की युवा आवाज़ के रूप में संसद परिसर में उनकी उपस्थिति ने प्रदेश के युवाओं की सहभागिता को एक नई पहचान दी।

इस अवसर पर प्रशंसा पांडे ने देश के विभिन्न प्रमुख नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, श्री जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्रियों श्री किरेन रिजिजू एवं श्री राजनाथ सिंह, तथा लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला से भेंट की।

इसके साथ ही उन्होंने श्री राहुल गांधी, श्रीमती सोनिया गांधी, श्रीमती प्रियंका गांधी एवं श्री मल्लिकार्जुन खड़गे सहित विभिन्न राष्ट्रीय नेताओं से भी मुलाकात की।

प्रशंसा पांडे का संसद भवन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करना प्रदेश के युवाओं के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। राष्ट्रीय पटल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए उन्होंने यह संदेश दिया कि छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति देश के लोकत

Related Articles

Back to top button