तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश… शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस…

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र के तेली तालाब बल्दियापारा चोरभट्ठीकला में बुधवार दोपहर को एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम चोरभट्ठीकला के सरपंच शिवदयाल यादव ने थाना सकरी में सूचना दी कि गांव के तालाब के अंदर पानी में एक व्यक्ति का शव दिखाई दे रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को बाहर निकाल कर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के भेज दिया गया।मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। वह गुलाबी-काले रंग की चेक शर्ट पहने हुए था। प्रथम दृष्टया मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है और मृतक की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button