नोटिस देने पहुंचे पंचायत सचिव पर हमला….. आरोपी गिरफ्तार…..

जांजगीर-चांपा- जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरमा में शासकीय कार्य के दौरान पंचायत सचिव पर हमला करने का मामला सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि लेने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं करने पर आरोपी अजय कुमार खूटे (36) को नोटिस दिया जाना था।

7 अप्रैल 2026 को पंचायत सचिव जब नोटिस तामील कराने पहुंचे, तो आरोपी ने नोटिस लेने से इनकार कर दिया और गाली-गलौज शुरू कर दी।

लौटते समय आरोपी ने सचिव को रोककर जान से मारने की धमकी दी और लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया, जिससे सचिव घायल हो गए।

बलौदा पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button