छत्तीसगढ़ डिप्टी सीएम अरुण साव चोटिल…इलाज के लिए सिम्स पहुंचे… पैर में बांधा गया कच्चा प्लास्टर….सभी कार्यक्रम निरस्त…..

बिलासपुर– छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के चोटिल होने की खबर सामने आई है। शुक्रवार रात लोरमी में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उन्हें चोट लगने की सूचना है।

इसके बाद इलाज के लिए स्वयं बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल पहुंचे,जहां उनके पैर में कच्चा प्लास्टर बांधा गया है।चोटिल होने के बाद उप मुख्यमंत्री के सभी निर्धारित कार्यक्रम निरस्त किए जाने की भी सूचना है। हालांकि, चोट की गंभीरता और उनके स्वास्थ्य को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।




