27 अक्टूबर को अन्नदाता गर्जना रैली, महानदी भवन का घेराव करेगा भारतीय किसान संघ….

रायपुर–किसानों की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश 27 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे नया रायपुर में अन्नदाता गर्जना रैली आयोजित कर महानदी भवन का घेराव करेगा।

संघ की प्रमुख मांगों में वर्ष 2022-23 की धान खरीदी की बकाया 1700 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान, धान का खरीदी मूल्य 3358 रुपये करना, खरीदी अवधि 15 नवंबर से 15 फरवरी तक रखना, बाढ़ से फसल नुकसान का मुआवजा, टोकन व्यवस्था में सुधार, अधूरी सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करना तथा अधिक दाम पर खाद बेचने वालों पर कार्रवाई शामिल हैं। संघ ने गौवंदन योजना लागू करने और मक्का व गेहूं की खरीदी भी समर्थन मूल्य पर करने की मांग रखी है।
अन्नदाता गर्जना रैली नवा रायपुर में प्रदेश के 33 जिलों से हजारों महिला पुरुष किसानों को मोहिनी मोहन मिश्र अखिल भारतीय महामंत्री भारतीय किसान संघ संबोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button