बिलासपुर बंगाली प्रीमियर क्लासिक लीग….फाइनल में ‘महाराजा 11’ ने बंगाल टाइगर्स को हराकर पर कब्जाया खिताब….

बिलासपुर–स्थानीय एसईसीआरएलवाई (SECRLY) ग्राउंड में ‘बिलासपुर बंगाली प्रीमियर क्लासिक लीग’ का रोमांचक और सफल समापन हुआ। सामुदायिक एकता, खेल भावना और आपसी सौहार्द के इस भव्य आयोजन में शहर के खेल प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

रोमांचक मुकाबले और विजेता टीम….

प्रतियोगिता में चार प्रमुख टीमों—बंगाल टाइगर्स, बंगाल वॉरियर्स, बंगाल टाइटंस और महाराजा 11 ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कड़े और रोमांचक मुकाबलों के बाद, फाइनल मैच में महाराजा 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बंगाल टाइगर्स को मात दी और खिताब अपने नाम किया।

पुरस्कार…..

मैन ऑफ द मैच (फाइनल): अभिषेक (शानदार गेंदबाजी के लिए) मैन ऑफ द सीरीज (टूर्नामेंट): जतिन (उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए)

अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

  • सेमीफाइनल मुकाबला: पूर्व रणजी क्रिकेट खिलाड़ी एवं छत्तीसगढ़ क्रिकेट बोर्ड की चयन समिति के सदस्य श्री ओ. पी. यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
  • फाइनल एवं समापन समारोह– इस अवसर पर बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष मनोज शर्मा एवं तिलकराज सलूजा सहित प्रेस क्लब के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता टीम और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए।

आयोजन की सफलता और विशेष सहयोग……

संयोजक श्री चंदन गांगुली के अथक प्रयासों और कुशल समन्वय से यह प्रतियोगिता पूरी तरह सफल रही। कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन श्रीमती सुमिता दासगुप्ता एवं श्रीमती सुमेला चटर्जी द्वारा किया गया।

समारोह में एम. एन. चटर्जी, नमिता घोष, बी. सी. गोलदार, सुब्रत बनर्जी, लल्टू घोष, डॉ. हेमंत चटर्जी, सिद्धार्थ भट्टाचार्य, श्री कौशिक मित्रा, पल्लव धर, भक्तिमय चौधरी, पार्थ प्रतिम साहा, श्री सुमित कुंडू, देबाशीष दत्ता,रूपम घोष, रेखा गुल्ला, मदन मोहन गुल्ला, शेफाली घोष एवं निर्मल घोष सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आयोजकों ने इस सफल आयोजन के लिए सभी टीमों, खिलाड़ियों, अतिथियों और सहयोगियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। यह आयोजन आपसी भाईचारे और खेल प्रेम का एक बेहतरीन उदाहरण साबित हुआ।

Related Articles

Back to top button