बिलासपुर प्रेस क्लब में दिवंगत पत्रकारों के परिजनों और परिजनों को दी गई श्रद्धांजलि….

बिलासपुर–बिलासपुर प्रेस क्लब के सह-सचिव हरिकिशन गंगवानी की माता श्रीमती राजकुमारी हिंदूजा सहित अन्य पत्रकारों के परिजनों और परिजनों के असमयिक निधन पर आज (मंगलवार को) प्रेस क्लब में एक शोक एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने की, जबकि संचालन उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी द्वारा किया गया।

सभा के दौरान निम्नलिखित दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई:

  • श्रीमती राजकुमारी हिंदूजा (माता – हरिकिशन गंगवानी, सह-सचिव, प्रेस क्लब)
  • नितिन विश्वकर्मा (भांजा – वरिष्ठ पत्रकार गणेश विश्वकर्मा)
  • सलीम काजी एवं दिलीप यादव के परिजन
  • गुहरीराम यादव (पिता – दिलीप यादव)
  • वेदुला सुब्रमणियन (भाई – रमण किरण)

इस शोकसभा में पवन सोनी, गणेश विश्वकर्मा, मोहन मदवानी, ऋतु साहू, राकेश मिश्रा, अतुलकांत खरे, रुद्राक्ष गोस्वामी, निर्मल माणिक, विजय दुसेजा, राजेंद्र सिंह ठाकुर, शिव कुमार तिवारी, नारायण नोनिया, अमन सिंह, अमित पाटले सहित बड़ी संख्या में शहर के पत्रकार साथी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button